वेलकम बैक दोस्तों बहुत सारी बड़ी कंपनियां जैसे रिलायंस पंप, भारतीय पेट्रोल पंप इत्यादि कंपनियां लोगों को डीलरशिप देकर अलग-अलग स्थानों पर नए पेट्रोल पंप खोलने का अवसर प्रदान करती है और आप पेट्रोल पंप की डीलरशिप लेकर बहुत अच्छे पैसे कमा सकते हो। 2023 में पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे लें इसके लिए आपको हमारा पोस्ट शुरू से लेकर अंत तक पढ़ना होगा।
यह भी पढ़ें – Delhivery courier franchise कैसे ले? | EARN UP TO 50,000 PER MONTH
पेट्रोल पंप खोलने के लिए नियम तथा दस्तावेज
- पेट्रोल पंप खोलने के लिए कम से कम आयु 21 वर्ष होनी चाहिए और ज्यादा 60 वर्ष तक होनी अनिवार्य है।
- पेट्रोल पंप खोलने वाला व्यक्ति भारतीय सदस्य होना चाहिए।
- पेट्रोल पंप खोलने वाली व्यक्ति की Education Qualification दसवीं पास होना अनिवार्य है।
- जिस जगह पर आप पेट्रोल पंप को खोलना चाहते हैं उस जगह का Property Document होना अनिवार्य है अगर वह जमीन Agricultural करने के लिए है तो उसको Non– Agricultural Land में करवाना जरूरी है।
- पेट्रोल पंप खोलने वाली जगह Rent पर होने पर आपको उस जगह के मालिक से NOC ( None Objection Certificate) लेना होगा।
- पानी तथा बिजली की सुविधा वहां पर अच्छी होनी अनिवार्य है।
- ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ गाड़ियों के टायरों में हवा भरने के लिए Air Compressor Pump पेट्रोल पंप पर लगाना अनिवार्य है।
- अगर आप जगह Lease पर ले रहे हैं तो आपके पास Lease Aggrement होना अनिवार्य है।
- आप जिस जगह पर पेट्रोल पंप लगाना चाहते हैं अगर वह जगह Green Belt Land के अंदर है तो उस जगह पर पेट्रोल पंप नहीं खोल सकते।
- अगर जगह आपके किसी परिवार के मेंबर के नाम है तो आपको उनकी तरफ से एक NOC तथा Affidavit चाहिए होगा।
कौन सी पेट्रोल कंपनियां डीलरशिप दे रही हैं
वैसे तो आज के समय में नई प्राइवेट पेट्रोल पंप कंपनियां आ रही है लेकिन उनका विस्तार बहुत कम जगहों पर है जिसके कारण उनके पेट्रोल पंप की फ्रेंचाइजी कुछ राज्यों तक ही सीमित है। इसीलिए हम उन पेट्रोल पंप कंपनियों के बारे में बताएंगे जो हर गांव शहर में अपने पेट्रोल पंप का विस्तार करती रहती हैं। ऐसी कंपनियां चाहती हैं कि उनके पंप पेट्रोल हर गांव शहर में मौजूद हो उन पेट्रोल कंपनियों के नाम है :-
- Essar
- एचपी पेट्रोल पंप ( हिंदुस्तान पैट्रोलियम)
- भारत पेट्रोल पंप
- रिलायंस पेट्रोल पंप
- इंडियन ऑयल पंप
आप इनमें से किसी भी कंपनी की नई पेट्रोल पंप डीलरशिप ले सकते हो।
2023 में पेट्रोल पंप खोलने का खर्च कितना होता है
- अगर संपत्ति के मूल्य को हटाकर देखें तो ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल पंप डीलरशिप Up खोलने में खर्च 12 लाख से लेकर 15 लाख तक पेट्रोल पंप खोलने पर खर्चा आ जाता है।
- अगर आप किसी शहर में पेट्रोल पंप खोलना चाहते हैं तो आपको कम से कम 15 लाख से लेकर 20 लाख तक खर्चा करना होगा।
- पेट्रोल पंप कर्मचारियों का वेतन अपने हिसाब से रख सकते हैं।
पेट्रोल पंप में Dealer की कमीशन कितनी होती है
- पेट्रोल में प्रॉफिट मार्जिन = पेट्रोल बिक्री पर ₹2.5 से लेकर ₹3 प्रति लीटर तक का प्रॉफिट मार्जिन होता है। अगर आप 1 दिन में 1000 लीटर तक का पेट्रोल बेचते हैं तो उसमें प्रॉफिट मार्जिन आपको ₹2500 से लेकर ₹3000 तक मिल जाएगा। जो पेट्रोल पंप अच्छी जगह पर लगे हुए हैं वह दिन में ₹4000 से लेकर ₹5000 लीटर तक का पेट्रोल आराम से बेच देते हैं और दिन भर में लगभग ₹15000 की कमाई कर लेते हैं।
- डीजल में प्रॉफिट मार्जिन= डीजल में आपको ₹2 से लेकर ₹2.50 प्रति लीटर कमा सकते हो। डीजल की कमीशन पेट्रोल के मुकाबले थोड़ी कम मिलती है।
पेट्रोल पंप के लिए आवेदन कैसे करें?
जो हमने ऊपर पेट्रोलियम कंपनियों के नाम बताए हैं वह कंपनियां अपने नई पेट्रोल पंप खोलने के लिए समय-समय पर अखबारों तथा अपनी वेबसाइट पर Advertisement देती रहती हैं। आपको समय-समय पर इनकी मुख्य वेबसाइट तथा अखबारों में Advertisement को देखते रहना है।
अगर किसी भी कंपनी ने नया पेट्रोल पंप खोलने के लिए Advertisement डाली है तो उसमें वह बताएंगे कि उन्हें किस जगह पर पेट्रोल पंप की आवश्यकता है अगर उनके बताए हुए स्थान पर आपकी जगह नजदीक है तो आप उस जगह पर पेट्रोल पंप के लिए अप्लाई कर सकते हो। हमने पेट्रोल पंप पर कंपनियों की वेबसाइट के लिंक नीचे दिए है।
Petroleum Company List With Links
Petrol Pump | Links |
---|---|
Essar | Click here |
एचपी पेट्रोल पंप डीलरशिप विज्ञापन 2023 | Click here |
भारत पेट्रोलियम डीलरशिप विज्ञापन 2023 | Click here |
Indian Oil पेट्रोलियम डीलरशिप विज्ञापन 2023 | Click here |
सभी कंपनियों के पेट्रोल डीलरशिप लेने का तरीका
Essar पेट्रोल पंप डीलरशिप कैसे ले?
- ESAR पेट्रोल पंप डीलरशिप लेने के लिए आपको ऊपर वाले लिंक पर क्लिक करना होगा।
- उसके बाद Essar कंपनी की वेबसाइट ओपन हो जाएगी।
- वहां पर आपको Click Here For Download Application का आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करके आप Essar पेट्रोल पंप डीलरशिप के लिए फॉर्म भर सकते हैं। फॉर्म भरने के बाद आपको उनके रजिस्टर ऑफिस एड्रेस पर भेज देना है।
- उनके रजिस्टर ऑफिस एड्रेस लेने के लिए उन्हें ईमेल कर सकते हैं।
रिलायंस पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे ले?
एचपी पेट्रोल पंप की डीलरशिप कैसे ले?
- ऊपर दिए हुए लिंक पर क्लिक करें।
- उसके बाद आपको Hp Retail (Petrol Pump Dealership) का आइकॉन दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- अगर कंपनी के द्वारा नया पेट्रोल पंप खोलने के लिए Advertisement आई होगी तो यहां पर दिखाई देगी।
- या फिर अधिक जानकारी के लिए आपको अपने क्षेत्र के Reginonal Officer से संपर्क करना होगा।
- इसके लिए आपको नीचे आईकॉन दिखाई देगा For Queries : contact उस पर क्लिक करके आप अपने क्षेत्र के reginonal Officer से संपर्क कर सकते हो।
भारत पेट्रोलियम की डीलरशिप कैसे ले?
- लिंक ओपन करने के बाद आपको Click Here To View The Advertisements For The Relvant Area का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।
- वहां पर आपको east, west, north, direction सेलेक्ट कर लेनी है उसके बाद अपने राज्य का नाम फिर अपनी District का नाम क्यों न लेना है उसके बाद आपको नए पेट्रोल पंप खोलने की advertisment दिखाई दे जाएगी।
- अगर आपके क्षेत्र के लिए कोई Advertisement आ रही है तो वहां से पीडीएफ फाइल डाउनलोड करके पेट्रोल पंप खोलने का पूरा Procedure जान सकते हो।
इंडियन ऑयल की डीलरशिप कैसे ले?
Open a net petrol pump